राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 11 सितम्बर 2025 को प्राचार्य डा. ओंकार लाल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती उत्सव 2025 के अंतर्गत किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में कुल 12 समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पारंपरिक लोक धुनों पर सजीव नृत्य प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के कला प्रदर्शन की सराहना की और विजेताओं की घोषणा की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर (जीवविज्ञान) की गायत्री नेताम एवं समूह को प्राप्त हुआ, वहीं द्वितीय स्थान एनसीसी समूह की अंजली निषाद एवं उनके साथियों ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान एमएससी तृतीय सेमेस्टर (वनस्पति शास्त्र विभाग) की श्रेया देवांगन एवं समूह को मिला।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती ममता आर. देव, संजय मिश्रा एवं श्रीमती नीलम राम धनसाय शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चेतना गुप्ता ने किया। संयोजन डॉ. निवेदिता ए. लाल एवं निर्देशन श्रीमती रामकुमारी धुर्वा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अर्चना खरे, डॉ. पूजा चौधरी, उमेश पनरिया एवं कु. डूमन बघेल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के माध्यम से छात्राओं ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत किया, बल्कि अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित भी किया।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
