राजनांदगांव। स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 11 की नवनियुक्त राशन दुकान पर महिला स्व सहायता समूह को अधिकार मिलने के बावजूद पुरुषों का दबदबा बना हुआ है। इसको लेकर वार्ड की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और राशन दुकान में चल रहे अनियमितताओं का खुलासा किया।
लक्ष्मी नारायण महिला स्व सहायता समूह को आवंटित की गई राशन दुकान (आई.डी. 421001008) पर महिलाओं की जगह पुरुषों को बैठाए जाने से स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे न केवल उनकी गरिमा और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि राशन वितरण व्यवस्था भी चरमरा गई है।
ज्ञापन में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया कि दुकान से खुलेआम चावल की तस्करी की जा रही है। गरीबों के हिस्से का चावल बाजार में बेचा जा रहा है, जबकि जरूरतमंद परिवार राशन के लिए भटक रहे हैं।
महिलाओं ने सवाल उठाया है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कार्य चल रहा है? उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।
ज्ञापन देने वालों में चेतना साहू, स्वाति शर्मा, सोनिया रजक, रमा साहू, संध्या ऊके सहित वार्ड की कई महिला सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में महिला समूह को पुनः सक्रिय करने और दुकान से पुरुषों को हटाने की मांग की।
स्थानीय नागरिक भी स्थिति से चिंतित हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है और नियमों को ताक पर रखकर चावल की कालाबाजारी की जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
