राजनांदगांव। शहर के युवा समाजसेवी दीपक सोनी को विश्व हिंदू रक्षा संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के संरक्षक सुमित्रानंदन स्वामी के आदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से यह नियुक्ति की गई। साथ ही, श्री सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी में भी स्थान प्रदान किया गया है।
संगठन ने बताया कि दीपक सोनी को यह दायित्व उनकी सामाजिक सक्रियता, सादगीपूर्ण छवि और समर्पण भाव को देखते हुए सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
नवीन जिम्मेदारी मिलने पर श्री सोनी ने कहा, मैं संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।
उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही शहरवासियों, परिजनों और समर्थकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। सभी ने उन्हें बधाइयां दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामाजिक कार्यों और जनसेवा के कारण दीपक सोनी की पहचान शहर में एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता के रूप में रही है। उनकी नई भूमिका से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
