अंबागढ़ चौकी। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एक दिवसीय दौरे पर रहे। दौरे के दौरान उन्होंने अंबागढ़ चौकी में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री सिंहदेव कांग्रेस कार्यकर्ता शम्मी कुरैशी, छगन बंजारे, समाजसेवी मोंटी खंडेलवाल और प्रतिष्ठित व्यापारी आशीष खंडेलवाल के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पूर्व खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू, आफताब आलम, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार धु्रव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इमाम चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और टीएस बाबा जिंदाबाद के नारों से स्वागत स्थल गूंज उठा।
अपने दौरे के दौरान पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व डिप्टी सीएम ने बिहार विधानसभा चुनाव और वोट चोरी के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार सत्ता परिवर्तन होकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए सिंहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग को महिलाओं की निजता का हनन बताना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियो फुटेज बेहद ज़रूरी हैं।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
