राजनांदगांव। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी (6 सितम्बर) और ईद मिलाद-उल-नबी (4-5 सितम्बर) को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसंवाद कक्ष में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी मोहित गर्ग ने की।
बैठक में एएसपी राहुल देव शर्मा, श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, नगर निगम कमिश्नर अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमित श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के अधिकारी और शहर के थाना प्रभारियों के साथ-साथ गणेश समिति और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ईद मिलाद-उल-नबी की बाइक रैली और जुलूस के दौरान मार्गों पर किसी प्रकार की बाधा न हो। इसके लिए गणेश पंडाल समितियों को झालर और पंडाल व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जुलूस शांति और सौहार्द्र के वातावरण में संपन्न हो।
6 सितंबर की रात निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकी को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रास्तों में झांकियों के फंसने की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग, दूरसंचार विभाग और नगर निगम को तार, केबल और पेड़ों की कटाई-छंटाई के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों ने एक-दो दिनों के भीतर कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया है।
गणेश समिति और मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि दोनों पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि दोनों पर्व हमारी संस्कृति और एकता के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
पुलिस-प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है, ताकि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा न उत्पन्न हो। शहरवासियों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
