राजनांदगांव। अनंत चतुर्दशी पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में तैयारियों का जायजा लेने महापौर मधुसूदन यादव मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन से पहले कुण्ड की साफ सफाई, रंग-रोगन, साफ पानी की भराई और समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
महापौर ने कहा कि शहरवासियों को विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने विसर्जन झांकी रूट की सड़कों पर जहां-जहां गड्ढे हैं, वहां पेचवर्क के निर्देश दिए। साथ ही शहरभर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने को कहा।
महापौर ने नालियों की सफाई को लेकर भी निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के चलते जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनती है, वहां कच्ची नालियों की खुदाई कर जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव सहित नगर निगम की टीम मौके पर उपस्थित रही। महापौर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अनंत चतुर्दशी से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
