राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने शुक्रवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन अलग-अलग ढाबों में एकसाथ दबिश देकर अवैध रूप से शराब पिलाते पाए गए ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (सी) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पायल ढाबा (रीवागहन चौक), बिहार पटना ढाबा (रीवागहन) और मिनी पंजाब ढाबा (फहद चौक) में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन ढाबों में ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई और देर शाम एक साथ तीनों ठिकानों पर रेड की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक तेजवानी पिता निर्मल तेजवानी, उम्र-32 वर्ष, निवासी-भरकापारा, थाना कोतवाली, रोहित यादव पिता स्व. मोहन यादवए, उम्र 24 वर्ष, निवासी-पेंड्री, वार्ड क्रमांक 20, थाना लालबाग एवं ओमकार सिंह चंदवानी पिता स्व. अर्जून सिंह चंदवानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी -कृष्णा विहार, फ्लैट नंबर 101, थाना बसंतपुर शामिल है।
गवाहों के समक्ष हुई कार्रवाई में तीनों ढाबा संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक ईशा ओग्रे, सउनि शोभाराम बेरवंशी, सउनि ईश्वर यादव, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक राजकुमार बंजारा और कमल किशोर यादव की अहम भूमिका रही।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी लालबाग ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
