राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस यूनिट के मरम्मत कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कर पुनः संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस यूनिट के माध्यम से किसानों को लाभ होगा तथा सब्जियों की विभिन्न वैरायटी के सीडलिंग पौधे (थरहा) किफायती दर पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट अंतर्गत जर्मिनेशन चैम्बर एवं हार्डनिंग चैम्बर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जर्मिनेशन चैम्बर ठीक हो गया है तथा हार्डनिंग चैम्बर का सुधार कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में चक्रवाती तूफान के कारण पलग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए उद्यानिकी विभाग से 32 लाख रूपए तथा डीएमएफ मद से 19 लाख रूपए की लागत से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी रविन्द्र मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
