राजनांदगांव। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिले में ड्राई डे घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम तेली युवा संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार 5 सितंबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जिले भर की सभी शराब दुकानों को बंद रखने की मांग की है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन शहर सहित जिलेभर में जुलूस निकाले जाते हैं और विभिन्न आयोजन होते हैं। ऐसे में समाज की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शराब दुकानों को बंद रखा जाना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष जुनैद बडगुजर, आफताब अहमद, जावेद गोरी, सद्दाम हुसैन गोरी, मैनू झाड़ूदिया, समीर खान, शेख मिनाज, नदीम बडगुजर, मुशर्रफ जोया, इब्राहिम झाड़ूदिया, करीम बडगुजर, अयाज सोलंकी, गुलाम बडगुजर समेत अन्य लोग शामिल थे।
संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि धार्मिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
