राजनांदगांव। वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्रीमती रीनी अजीत ने एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के संबंध में स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से मिलने के लिए अपने खातों को पुनः केवाईसी कराने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में बकाया खातों के केवाईसी विवरणों के पुनः सत्यापन के महत्व के बारे में बताया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक एकीकृत योजना 2021 और दावा न की गई जमाराशियों के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम पंचायत बरबसपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं जिला राज्य सहकारी बैंक आदि सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में 115 खातों की पुनः केवाईसी की गई। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक मुनीश शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
