मोहला। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर विकासखंड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला में किया गया। इस आयोजन में प्रत्येक संकुल से एक टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा तथा यातायात संबंधी नियमों की गहन जानकारी के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला के विद्यार्थी प्रथम, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला के विद्यार्थी द्वितीय तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलकन्हार के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता के नोडल दीपक राजपूत ने जानकारी दिया कि विजेता बच्चों को 2500, 1500,1000 का क्रमशः नगद पुरस्कार तथा शेष विद्यार्थियों को 1000 का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी समय में जिला स्तर पर होगी वहां भी इन बच्चों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के दौरान जिले के यातायात प्रभारी श्री शेषनारायण देवांगन उपस्थित रहे तथा उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रतियोगिता के संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार देवांगन ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को प्रत्येक व्यक्ति के लिए अति महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विशेष रूप से हेड कांस्टेबल श्री शिशुपाल मलगाम, श्री दुष्यंत भूआर्य, साक्षर भारत के जिला नोडल चैताली मैथ्यू, नूतन सिंह साहू, दीपक कुमार राजपूत, कौशल कुमार वर्मा और अन्य सहयोगी शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
