राजनांदगांव। गठुला श्मशान घाट के सामने भेंड़ीकला मार्ग पर रविवार को तलवार और धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम सुरज उर्फ राजा साहू (35 वर्ष) एवं प्रदीप उर्फ सोनू साहू (33 वर्ष) पिता टिबलू साहूए निवासी चिखली वार्ड नंबर 05 हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लोहे का धारदार चाकू और एक स्टील की तलवार जब्त की है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयासए मारपीटए आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार दोनों हाल ही में सजा काटकर जेल से छूटे हैं और फिर से इलाके में दहशत फैलाने लगे थे।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सउनि इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक समारूराम सर्पा, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक मनोज जैन, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, आदित्य सोलंकी, नागेश्वर साहू, जयराम निषाद सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
