मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम रंगकठेरा में पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रविवार को मोहला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 13 मरीजों को भर्ती किया गया है और सभी का उपचार मोहला स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। नम्रता सिंह ने मरीजों और परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। इनमें प्रभावित गाँव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर तत्काल इलाज उपलब्ध कराना, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और नालियों की सफाई कराने के लिए पंचायत व जनपद स्तर पर त्वरित कार्रवाई, डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा लगातार गाँव का दौरा कर नए मरीजों की पहचान और तत्काल उपचार तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार कर स्वच्छता अपनाने की हिदायत प्रमुख है।
इस दौरान नम्रता सिंह ने कहा कि जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रंगकठेरा ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों में भी स्थिति पर कड़ी ऩजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से उबला पानी पीने, खुले में शौच से बचने और भोजन को ढककर रखने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सकगण, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, भाजपा मंत्री राजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए