राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम जब्त की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है।
पहले मामले में आरोपी विरेंद्र निषाद (26 वर्ष) निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड नंबर 2 डोंगरगढ़, पुराना नेहरू कॉलेज के पास सट्टा जुआ खेलते पकड़ा गया। उसके पास से 760 रुपए नगद, कागज पर लिखी पर्चियां और एक डॉट पेन जब्त किए गए।
दूसरे मामले में आरोपी मुस्ताख बेंग (40 वर्ष) निवासी रजा नगर वार्ड नंबर 20 डोंगरगढ़, सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 660 रुपए नगद, कागज की पर्चियां और एक डॉट पेन बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए सट्टा.पट्टी का काम कर रहे थे। इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
