राजनांदगांव। तीजा त्योहार के पूर्व नगर निगम ने महिला सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। शनिवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले की उपस्थिति में महिला सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य और पार्षद भी मौजूद रहे।
महापौर यादव ने कहा कि सफाई कर्मी नगर निगम की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से ही शहर स्वच्छ रहता है और नागरिक स्वच्छ वातावरण में जीवन व्यतीत करते हैं। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि शहर ने बीते वर्ष 79वें स्थान से छलांग लगाकर इस बार 14वां स्थान हासिल किया है, जो सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से आने वाले सर्वेक्षण में शहर टॉप-10 में जगह बना सकेगा। महापौर ने सभी महिला सफाई कर्मियों को तीजा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि सफाई मित्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम समय-समय पर वर्दी, साड़ी, रैनकोट, जूते और सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराता है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष वर्मा और नेता प्रतिपक्ष पिल्ले ने भी सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की और तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, महिला सफाई कर्मी और स्वच्छता दीदियां बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
