राजनांदगांव। आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा द्वारा किया गया।
निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में कुल 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी गई। शिविर में आयुर्वेद के 97, होम्योपैथी के 84 एवं यूनानी के 62 रोगियों सहित कुल 36 व्यक्तियों का प्राकृतिक परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 300 व्यक्तियों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में पार्षद सावन वर्मा, कमलेश बंधे, मनोहर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में प्रभारी शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा डॉ. हर्षा बरैया, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हर्ष कुमार साहू एवं डॉ. नम्रता कोयले, यूनानी चिकित्सक डॉ. रूबीना शहीन अंसारी, नर्सिंग सिस्टर श्रीमती हेमलता बड़ा, आयुर्वेद फार्मासिष्ट श्रीमती छाया प्यासी, श्रीमती टीनू दिवान, श्रीमती व्हीव्ही किर्त्ती हरि, श्री देवदास साहू, औषधालय सेवक फुलेश कुमार निर्मलकर, दूजलाल कुंजाम, शत्रुहन राम यादव, दिलीप कुमार निमटे, सोमकांत चंद्राकर एवं रोहन पटेल द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
