डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने 11 माह से फरार चल रहे एनडीपीएस के आरोपी राहुल देवांगन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही नशीली दवाओं की सप्लाई करने का मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से लगातार फरार था।
मामला 17 सितंबर 2024 का है, जब थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में रजानगर मजार के पास पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान गौतम उर्फ चिट्टू को 150 नग नशीली टेबलेट, बिक्री रकम 1000 रुपए व एक मोबाइल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में चिट्टू ने यह टेबलेट मोहारा निवासी राहुल देवांगन से खरीदना बताया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी राहुल देवांगन को उसके मोहारा स्थित घर में दबिश देकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूला कि अगस्त-सितंबर 2024 में बिहार घूमने के दौरान उसने ट्रेन में एक अज्ञात युवक से 30 स्टि्रप नशीली टेबलेट खरीदी थी। इनमें से 15 स्टि्रप चन्द्रभान गौतम को बेची, जबकि शेष 15 स्टि्रप खुद बेच दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त 2025 को न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गौरतलब है कि आरोपी राहुल देवांगन के खिलाफ थाना बसंतपुर में आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 590/2022 धारा 34 (1) तथा थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 339/2025 धारा 36 (सी) दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं की सप्लाई करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
