राजनांदगांव। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने प्रशासन ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया। कामठी लाइन और हलवाई लाइन में निगम, तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर बने अतिरिक्त शेड, सीढ़ियां, बोर्ड और सड़क पर खड़े ठेले जेसीबी से हटाए गए।
प्रशासन ने पहले ही व्यापारियों से बार-बार अपील की थी कि दुकान का सामान बाहर न रखें। गुड़ाखु लाइन, जूनी हटरी, जयस्तंभ चौक, महाकाल चौक, गुरुद्वारा रोड और ममता नगर रोड पर भी पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद इसके कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। आखिरकार सोमवार को निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, सीएसपी वैशाली जैन और तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव की मौजूदगी में कार्रवाई करनी पड़ी।
शहर की संकरी सड़कों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण से यातायात जाम की स्थिति बन रही है। दुपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन दुकानों के बाहर रखा सामान राहगीरों और वाहनों के लिए परेशानी खड़ी करता है। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण न केवल दुर्घटना का कारण बनता है, बल्कि ग्राहकों को भी खरीदारी से रोकता है।
अभियान में मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि अब चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई और सख्त होगी। सामान जब्ती से लेकर लगातार जेसीबी कार्रवाई तक की तैयारी है। प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शहर को व्यवस्थित रखना सबकी जिम्मेदारी है।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
