राजनांदगांव। जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की मौजूदगी में 8 हजार 395.25 बल्क लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण किया गया। शराब की अनुमानित कीमत 36 लाख 23 हजार 859 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई सोमवार को रक्षित केंद्र राजनांदगांव के पीछे मैदान में हुई। संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से शराब की पेटियों को कुचल दिया।
पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने कुल 257 प्रकरणों में जप्त शराब को नष्ट किया। इनमें 3,883.39 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत 21,06,118 रुपये), 4,363.26 लीटर देशी शराब (कीमत 14,86,101 रुपये), 28.60 लीटर बीयर (कीमत 7,640 रुपये) एवं 120 लीटर महुआ (कीमत 24,000 रुपये) शामिल रही।
वर्ष 2012 से 2025 तक न्यायालय से आदेशित और न्यायालय में लंबित मामलों की शराब का यह नष्टीकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे थानों के मालखाने खाली हुए हैं, जिससे अन्य जप्त सामानों के रखरखाव में आसानी होगी।
कार्यक्रम में एडीओ अधिकारी श्रीमती कुसुमलता जोल्ले और संदीप सहारे, आबकारी उनि अनिल कुमार सिंह और तुलेश्वरी, मुख्य लिपिक आबकारी कार्यालय से रामसिंह पाटिल सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संदीप चौहान और आरक्षक टीनू थामस सहित पुलिस व आबकारी विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
