राजनांदगांव। जिले में गोविंदा व गणेश पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में विगत दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शराब पीकर वाहन चलाने, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 79 प्रकरणों में 81 चालकों से 31 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
वहीं असामाजिक तत्वों को लगाम लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 17 प्रकरणों में 18 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इसमें थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र से 9 आरोपी, बसंतपुर से 3, बागनदी से 1, सोमनी से 1, कोतवाली से 1 व ओपी चिखली से 3 आरोपी शामिल हैं।
इधर, थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 3 प्रकरणों में 4 आरोपियों को जेल भेजा, जबकि ओपी चिखली पुलिस ने 1 प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों पर फिक्स पिकेट लगाकर पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा घेरा तैयार किया है। गुंडा-बदमाशों व निगरानीशुदा अपराधियों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर पुलिस ने साफ किया है कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
