राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
एसपी ने विशेष रूप से पशु तस्करी, अवैध शराब, गांजा और नशीली टैबलेट्स की तस्करी तथा अवैध माइनिंग पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। नशीले पदार्थों के मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नए बदमाशों के नाम गुण्डा सूची में जोड़ने, हिस्ट्रीशीट खोलने और जिला बदर की कार्रवाई करने को कहा गया।
उन्होंने फरार अपराधियों एवं तस्करों द्वारा अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति का ब्यौरा लेकर कुर्की की कार्यवाही करने पर भी जोर दिया। बढ़ते साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए बैंकों से समन्वय स्थापित कर साइबर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।
आगामी जन्माष्टमी, गोविंदा दही लूट और गणेश पूजा पर्व के मद्देनजर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। थाना-चौकी स्तर पर फिक्स पिकेट्स लगाकर नियमित वाहनों की चेकिंग और अवैध सामग्री मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
