राजनांदगांव। 79वां स्वतंत्रता दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने तिरंगा फहराकर सलामी ली।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर सहित डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी, नक्सल सेल, दूरसंचार इकाई एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जिले के सभी थानों और चौकियों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस को शान और गौरव के साथ मनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
