राजनांदगांव। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज राजनांदगांव में उत्साह और उमंग के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने तिरंगा फहराया और सलामी ली।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया सहित कार्यालयीन स्टाफ, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और देशभक्ति का माहौल पूरे परिसर में छा गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बर :
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
- राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
