राजनांदगांव। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस प्रदेश के सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से व्यक्तिगत संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनता से सतत संवाद बनाए रखने तथा संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प को कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें हर परिस्थिति में जनता के बीच खड़े होकर उनके अधिकारों और सरोकारों की लड़ाई लड़नी होगी।
इसी कम में जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव से हुई संक्षिप्त किंतु सारगर्भित चर्चा में राहुल गांधी ने जिले की संगठनात्मक स्थिति, बूथ स्तर की सक्रियता, स्थानीय राजनीतिक परिदृश्य तथा संगठन विस्तार को लेकर जानकारी ली। व्यक्तिगत संवाद के लिए मिले सीमित समय का सदुपयोग करते हुए विपिन यादव ने राजनांदगांव जिले की संगठनात्मक गतिविधियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आमजन से जुड़े प्रमुख विषयों की संक्षिप्त जानकारी राहुल गांधी के समक्ष रखी। राहुल गांधी ने संगठन को जनविश्वास का सबसे मजबूत आधार बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के सुख-दुख का सहभागी बनने का संदेश दिया।
प्रशिक्षण शिविर के प्रमुख प्रशिक्षक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सचिन राव ने संगठन निर्माण, नेतृत्व विकास, राजनीतिक संवाद, जनसंपर्क बूथ प्रबंधन एवं आधुनिक संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। विभिन्न सत्रों में एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा सांसद एवं एआईसीसी मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, सांसद शशिकांत सेंथिल, एआईसीसी के सह-प्रभारी एस. संपत कुमार एवं जरिता लैतफलांग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सशक्तिकरण, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनआंदोलनों, सामाजिक न्याय, बूथ सशक्तिकरण और जनसंवाद को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर विपिन यादव ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से प्रशिक्षण पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव, राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन और संगठन सृजन अभियान की अवधारणा को राजनांदगांव जिले के प्रत्येक मंडल, सेक्टर और बूथ तक पहुंचाकर कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ तथा जनोन्मुख बनाया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
