राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, इस पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) सचिव ओमप्रकाश साहू ने राज्य सरकार और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाली सरकार से आम जनता बिजली कटौती से परेशान है।
ओमप्रकाश साहू ने कहा कि लगातार हो रही विद्युत कटौती किसी साजिश से कम नहीं लगती। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन काफी परेशान हैं। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ओमप्रकाश साहू ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कटौती को लेकर किसी प्रकार की पूर्व सूचना भी प्रसारित नहीं की जाती, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और आम नागरिक सभी इस समस्या से प्रभावित हैं, लेकिन सरकार और विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिला सचिव ओमप्रकाश साहू ने मांग की है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करें और अघोषित कटौती पर रोक लगाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ताज़ा ख़बर :
- सर्विस रोड और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस सख्त, दो दिन में 87 चालान, ₹27,300 जुर्माना वसूला
- पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, डोंगरगांव पुलिस की 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
- जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को लगातार किया जा रहा वितरण
- एक ही दिन में गूंजी सौर ऊर्जा की गूंज, राजनांदगांव जिले में आयोजित हुई 100 से अधिक ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं’
- किसान रामेश्वर बने बिजली उत्पादक : ‘सूर्य घर योजना’ से बिजली बिल हुआ शून्य, अब ग्रिड को बेच रहे अतिरिक्त बिजली
- महतारी वंदन योजना से संवरा मीना बाई का घर, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
- हरियाली का संकल्प : वीरांगना संगठन ने लगाए छायादार और फलदार पौधे
- बेटियों से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, ‘जीवनदान’ ने न्यायालय के सामने किया प्रदर्शन
