Close Menu
    What's Hot

    पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट

    July 18, 2026

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट
    • आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
    • सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
    • जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
    • बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
    • राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • तीन मासूमों की मौत केवल हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का परिणाम : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोबाइल और रील्स के दौर में बच्चों को संस्कारी बनाने की पहल : शक्तिधाम में लगा ‘बाल समागम शिविर’
    राजनांदगांव

    मोबाइल और रील्स के दौर में बच्चों को संस्कारी बनाने की पहल : शक्तिधाम में लगा ‘बाल समागम शिविर’

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। आज के इस डिजिटल युग में जहां बच्चे स्कूली पढ़ाई के बोझ के साथ-साथ मोबाइल और सोशल मीडिया रील्स के जाल में फंसकर अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, वहीं माता-पिता भी भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। बच्चों को इस भटकाव से बचाने और उनमें अच्छे संस्कारों के बीज बोने के लिए शहर के वार्ड नंबर-1, बाबुटोला स्थित शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है।
    आश्रम में परमपूज्य गुरुदेव एवं गुरुमाता के सानिध्य में ‘बाल समागम शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को धर्म, संस्कृति और जीवनोपयोगी संस्कारों का पाठ पढ़ाया गया। इस अनूठी पहल की सफलता को देखते हुए अब निर्णय लिया गया है कि आश्रम में प्रत्येक रविवार को बच्चों की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी।
    शिविर में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इन महत्वपूर्ण विषयों पर ट्रेनिंग दी गई, जिसमें वर्तमान समय में बढ़ रहे अनाचार और अपराधों को देखते हुए बच्चों को अपने, आस-पड़ोस के या किसी अनजान व्यक्ति के गलत व्यवहार को पहचानने और सजग रहने की सीख दी गई। आज के कॉम्पिटिटिव दौर को ध्यान में रखते हुए बच्चों की तार्किक क्षमता और बौद्धिक विकास के लिए वैदिक विज्ञान व सामान्य ज्ञान की जानकारी दी गई। शरीर को स्वस्थ और मन को एकाग्र रखने के लिए बच्चों को योग-प्राणायाम कराया गया, साथ ही विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा करने के गुर सिखाए गए। बच्चों को परिवार, समाज और अपने धर्म के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी गई। बच्चों के भीतर देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाया गया।
    शक्तिधाम आश्रम की इस अभिनव पहल को लेकर पालकों में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर में पहुंचे पालकों ने गुरुदेव और गुरुमाता के इस प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। पालकों ने कहा कि बच्चों को कॉन्वेंट और उच्च स्तरीय शिक्षा तो मिल रही है, लेकिन वे संस्कारों से दूर हो रहे हैं। ऐसे में यह शिविर उनके लिए बेहद जरूरी है। पालकों ने इस अभियान को अनवरत जारी रखने की अपील की है और आने वाले समय में इसे और बड़े व भव्य रूप में आयोजित करने के लिए अपनी पूरी सहमति दी है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी

    July 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर

    July 17, 2026

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर

    July 17, 2026

    बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    July 17, 2026

    गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें

    July 17, 2026

    राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 17, 2026
    Top Posts

    राष्ट्रीय फलक पर चमका बलौदा बाजार का नाम, शिक्षिका चंद्रिका टोडर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से विभूषित

    July 16, 202643 Views

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 202610 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20267 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20266 Views

    राजनांदगांव की शिक्षिका पारूल चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयन

    July 14, 20264 Views

    पंडरी मोवा थाना पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता शमसुल, फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र मामले में कोऑर्डिनेटर पर FIR की मांग

    July 17, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.