Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
    • डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
    • लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
    • निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
    • “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
    • सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सायबर ठगी में प्रयुक्त 14 म्यूल बैंक खाते पकड़े गए
    राजनांदगांव

    सायबर ठगी में प्रयुक्त 14 म्यूल बैंक खाते पकड़े गए

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। साइबर ठगों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में चलाए जा रहे मिशन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने 14 ऐसे म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है, जो मामूली लालच में आकर अपने खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम खपाने के लिए कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खातों से अब तक 50 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई 4 सी) पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर जब जांच शुरू हुई, तो परत दर परत गिरोह का सच सामने आया। पुलिस ने पाया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों के 14 बैंक खातों का उपयोग देशव्यापी साइबर ठगी में किया जा रहा था।
    जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एसबीआई, आईसीआईसीआई, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, पीएनबी, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक जैसे प्रतिष्ठित बैंकों के अपने खातों, चेकबुक और एटीएम कार्ड को ठगों के हवाले कर दिया था। इसके बदले उन्हें मोटा कमीशन या फिक्स रकम का लालच दिया गया था।
    पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317 (2) और 317 (4) के तहत विभिन्न अपराध दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राजनांदगांव के लखोली, रेवाडीहए नंदई, ममतानगर सहित दुर्ग और भिलाई के निवासी भी शामिल हैं।
    गिरफ्तार आरोपियों में मिहीर साहू, भरत वैष्णव, शेख फैजान, कुणाल सिंह, कुमारू लाल, दुकालू राम साहू, मोनिका यादव, शेख सैफूद्दीन, संगीता साहू, केजा बाई यादव, राधिका यादव, मुकेश निर्मलकर, किरण रहकवार और शेखर पसिने को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाताए सिम कार्ड या एटीएम उधार न दें।
    मामूली कमीशन के चक्कर में अपना बैंक विवरण साझा करना आपको अपराधी बना सकता है। म्यूल अकाउंट के रूप में अपने खाते का उपयोग करने देना एक गंभीर दंडनीय अपराध है। सजग रहें और साइबर ठगी को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर

    April 29, 2026

    लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह

    April 29, 2026

    निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    April 29, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 20269 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20267 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20264 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.