राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक बड़ी उम्मीदों के साथ जनदर्शन में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, उनकी शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, नामांतरण, नजूल प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्ती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
- डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
- लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
- निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
- सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
