राजनांदगांव। अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर विशेष वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, श्रीमती शीला सिन्हा, श्रीमती किरण बारले एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थी।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, उनका कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण का कार्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा किया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित भारत को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है, इस कार्य के लिए जिले को 100 वयो वृद्धजनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में चिन्हांकित मरीजों में से 25 वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिजनों के साथ-साथ विशेष वाहन द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स हॉस्पिटल) रायपुर के लिए रवाना किया गया। एम्स हॉस्पिटल में एक्सपर्ट टीम द्वारा जांच उपरांत निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चिन्हांकित मरीजों के साथ नोडल अधिकारी श्रीमती सुखमा चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सहयोगी संतोष साहू, श्रीमती कंचनकला मेश्राम, श्रीमती आराधना थवाईत, समीरक्षत्री एवं टीम रवाना हुई।

ताज़ा ख़बर :
- पनेका आश्रम में एनएसयूआई ने 56वें स्थापना दिवस पर किया सेवा कार्यक्रम, छात्रों को बांटे कॉपी-पेन
- खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
- पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
- कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
- सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
- गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
