राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रैंप योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के हथकरघा बुनकरों के लिए दो दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्यम पंजीकरण कराने वाले एवं पूर्व में तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बुनकरों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा पारंपरिक बुनकरों को नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एवं बिजनेस ब्रांडिंग के बारे में बताया गया। सरकारी विभागों को उत्पाद बेचने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर पंजीयन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि ई-कॉमर्स अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं। एक सफल स्टार्टअप के लिए बिजनेस मॉडल तैयार करने तथा अपने ब्रांड की वैल्यू बढ़ाने के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुनकरों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के तहत ऋण के लिए आवेदन की प्रक्रिया, सब्सिडी सहित अन्य जानकारी दी गई। केन्द्र सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बुनकरों को अपने पारंपरिक उत्पादों को जिले की विशिष्ट पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें अपने बिजनेस प्लान को बड़े स्तर पर सर्कुलेट कर निवेशकों एवं बाजार को आकर्षित करने के तरीकों के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर प्रकृति गौतम, जिला समन्वयक भव्यजीत गौतम, तुलेश्वर सार्वा द्वारा बुनकरों को प्रशिक्षण दिया गया। चॉइस कंसल्टेंसी द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में आयरन एवं स्टील सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस क्षेत्र में रूचि रखने वाले एवं प्रशिक्षण का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव में संपर्क कर प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करा सकते है।

ताज़ा ख़बर :
- पनेका आश्रम में एनएसयूआई ने 56वें स्थापना दिवस पर किया सेवा कार्यक्रम, छात्रों को बांटे कॉपी-पेन
- खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
- पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
- कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
- सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
- गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
