राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में 10 से 13 फरवरी 2026 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से स्टूडेंट स्कीलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैंकिंग फायनेंसियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (बीएफएससी) क्षेत्र में छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ था। महाविद्यालय की 86 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और अपने कौशल को निखारा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव, डॉ. जयसिंग साहू, डॉ. निवेदिता ए. लाल, श्रीमती नीलम राम धनसाय और प्रशिक्षक हरीश पाल द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव ने छात्राओं को बचत और निवेश के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के पहले दिन बैकिंग कार्य प्रणाली, बीएफसीआई और केवायसी के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे दिन म्यूच्यूअल फंड्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तीसरे दिन स्टॉक मार्केट और ट्रेडिंग की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया, जबकि चौथे दिन इनकम टैक्स और जीएसटी से संबंधित जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के बाद टैलेंट स्किल वार्सिटी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई और उत्तीर्ण छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली अवधिया ने छात्राओं को बीएफसीआई क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा डॉ. युगेश्वरी साहू, नोडल अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. रोहित वर्मा, तुमेश्वर साहू, रेवतीरमन साहू, गोविंद कुमार, धनेश पटेल सहित अन्य शिक्षकगण और छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
महाविद्यालय का यह प्रयास छात्रों को वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, और उनकी भविष्य की संभावनाओं को उज्जवल बनाता है।

ताज़ा ख़बर :
- पनेका आश्रम में एनएसयूआई ने 56वें स्थापना दिवस पर किया सेवा कार्यक्रम, छात्रों को बांटे कॉपी-पेन
- खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
- पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
- कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
- सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
- गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
