Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » धर्मांतरण मामले में पुलिस की गहन जांच जारी : आरोपी डेविड चाको से पूछताछ
    छत्तीसगढ़

    धर्मांतरण मामले में पुलिस की गहन जांच जारी : आरोपी डेविड चाको से पूछताछ

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। थाना लालबाग के अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदेहन में 8 जनवरी 2026 को एक गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें ग्राम धर्मापुर में एक व्यक्ति द्वारा आश्रम/चर्च संचालन, नाबालिग बच्चों को रखने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह मामला छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत पंजीबद्ध किया गया, और आरोपी डेविड चाको के खिलाफ विवेचना शुरू की गई।

    प्रकरण की जांच में सामने आया कि आरोपी डेविड चाको ने न केवल आश्रम/चर्च का संचालन किया, बल्कि कथित रूप से नाबालिग बच्चों को भी रखवाया। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ शुरू की है, जिसमें ट्रैवल वाउचर्स, एकॉमोडेशन प्लान, विभिन्न पुस्तकें और अन्य दस्तावेजों के संदर्भ में जानकारी ली जा रही है।

    जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि आरोपी द्वारा प्रयुक्त कई महत्वपूर्ण पुस्तकें और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई थीं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पुस्तकों को खरीदने के लिए धनराशि किस स्रोत से प्राप्त की गई थी। क्या यह धन किसी एजेंसी या संस्था द्वारा दिया गया था या आरोपी ने इसे निजी तौर पर प्राप्त किया था?

    ऑफिस बेयर्स के संदर्भ में भी जांच की जा रही है। बताया गया है कि ग्रासरूट स्तर पर कार्यरत कुछ कार्यकर्ताओं, जिन्हें “पॉल” के नाम से जाना जाता है, को ट्रैवल वाउचर्स के माध्यम से भुगतान किया जाता था। पुलिस यह जांच कर रही है कि ये वाउचर्स नगद दिए जाते थे या ऑनलाइन क्लेम किए जाते थे, और इसके लिए धनराशि कहाँ से प्राप्त होती थी।

    इसके अतिरिक्त, दिसंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। इस प्रशिक्षण में आरोपी के समकक्ष अन्य व्यक्तियों की सहभागिता पाई गई थी, जिनमें से कुछ विषय संदिग्ध पाए गए। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इन संदिग्ध विषयों को पढ़ाने का उद्देश्य क्या था, और किसे प्रशिक्षित किया गया।

    चर्च के हेडक्वार्टर, संचालन प्रक्रिया, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन स्थल, आयोजक, और वित्तीय प्रबंधन की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विषयवस्तु और प्रशिक्षण मॉड्यूल का चयन कौन करता था, और इसमें किसकी भूमिका रहती थी।

    आरोपी द्वारा अमेरिका में अध्यापन के बाद भारत लौटने पर प्राप्त कथित धनराशि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह धनराशि किस माध्यम से भारत लाई गई, और किस खाते से किस खाते में स्थानांतरित हुई।

    जोनल कमांडर और जोनल लीडर स्तर के अन्य उच्च पदस्थ व्यक्तियों को नोटिस जारी कर उनकी पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही, राजनांदगांव जिले के अन्य समूहों और संस्थाओं से भी पूछताछ की जा रही है, जो इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाई गई हैं।

    पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि प्रकरण की विवेचना निरंतर प्रगति पर है, और निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले में विधिक तरीके से कार्यवाही कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का आश्वासन दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.