Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में नव निर्माण साइबर थाना का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया

    January 28, 2026

    अवैध शराब के विरुद्ध अभियान : लालबाग पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

    January 28, 2026

    सड़क सुरक्षा माह के तहत संयुक्त जांच अभियान

    January 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में नव निर्माण साइबर थाना का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया
    • अवैध शराब के विरुद्ध अभियान : लालबाग पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
    • सड़क सुरक्षा माह के तहत संयुक्त जांच अभियान
    • जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल, अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव
    • रायपुर साहित्य महोत्सव में गूंजता रहा राजनांदगांव जिले का नाम, राजनांदगांव के रचनाकारों ने की रेखांकनीय भागीदारी
    • ग्राम जंगलेसर के किसान देवल ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में अंतिम टोकन में 133 क्विंटल धान का किया विक्रय
    • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अधिकारी करें फिल्ड विजिट : कलेक्टर
    • ग्राम पंचायतों में उल्लास मेला का हुआ आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की गूंज, मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत
    खेल

    राजनांदगांव में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की गूंज, मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) ने इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी है। प्रतियोगिता रायपुर और जगदलपुर में आयोजित होगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है।

    इसी क्रम में बुधवार को विशाल मशाल यात्रा राजनांदगांव पहुंची। दिग्विजय स्टेडियम परिसर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास संतोष अग्रवाल एवं रमेश पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए. एक्का, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, क्रीड़ा अधिकारी अनिल गौतम, दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर, गणेश प्रसाद शर्मा, खेलो इंडिया कोच शकील अहमद तथा साईं सेंटर के कोच परमजीत सिंह, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजन के शुभंकर ‘मोरवीर’ का पुष्पमाला और बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मशाल यात्रा शहर के प्रमुख स्थलों और स्कूलों में पहुंची। वी स्कूल और चिखली स्कूल में विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छोटे हॉकी खिलाड़ियों को ट्राइबल गेम्स में मिलने वाले प्रशिक्षण, सुविधाओं और खेलों की गुणवत्ता के बारे में बताया गया।

    अभियान के दौरान खेल विशेषज्ञों ने बच्चों को प्रतिभा चयन की प्रक्रिया भी समझाई। अधिकारियों ने बताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में रहने वाले जनजातीय खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण देना और राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। मशाल यात्रा के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में नव निर्माण साइबर थाना का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया

    January 28, 2026

    अवैध शराब के विरुद्ध अभियान : लालबाग पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

    January 28, 2026

    सड़क सुरक्षा माह के तहत संयुक्त जांच अभियान

    January 28, 2026

    जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल, अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव

    January 28, 2026

    रायपुर साहित्य महोत्सव में गूंजता रहा राजनांदगांव जिले का नाम, राजनांदगांव के रचनाकारों ने की रेखांकनीय भागीदारी

    January 28, 2026

    ग्राम जंगलेसर के किसान देवल ने धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में अंतिम टोकन में 133 क्विंटल धान का किया विक्रय

    January 28, 2026
    Top Posts

    संभाग स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 90 विवाह योग्य प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    January 27, 202642 Views

    स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता : पैंथर्स क्लब और यूथ क्लब की विजयी शुरूआत

    January 28, 202618 Views

    सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बिगुल : विचारपुर–पंडरिया भाठा में महापंचायत, ज़मीन वापसी और आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    January 24, 202611 Views

    बम्हनी-चारभांठा में विराट हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    January 28, 202610 Views

    नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन को जोगी कांग्रेस नेता समसुल का समर्थन, आयुष विश्वविद्यालय का घेराव

    January 23, 20267 Views

    PESA, FRA और विकसित भारत–जी राम जी पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

    January 27, 20266 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.