राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज 14 जनवरी 2026 को राजनांदगांव में नाटकीय माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यह अभियान नेशनल हाईवे एवं शहर के महावीर चौक पर आयोजित किया गया।
अभियान में यातायात टीम के साथ यमराज और चित्रगुप्त नाटकीय किरदारों एवं संवादों के माध्यम से आम जनता को वाहन चलाते समय हेलमेट न लगाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने और दुपहिया वाहन में तीन सवारी करने जैसी खतरनाक आदतों से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विनोद गौतम और टेकराम ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यातायात पुलिस ने कहा कि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए लगातार हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं एवं नियंत्रित गति में वाहन चलाएं।
राजनांदगांव यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
