Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » ट्रिपल इंजन की सरकार में जनता दुखी, विकास के दावे खोखले साबित हुए : विशु अजमानी
    छत्तीसगढ़

    ट्रिपल इंजन की सरकार में जनता दुखी, विकास के दावे खोखले साबित हुए : विशु अजमानी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के सचिव विशु अजमानी ने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव के समय बड़े.बड़े विकास के सपने दिखाने वाली भाजपा जमीनी हकीकत में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों पर सरकार फेल हो चुकी है और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
    प्रेस को जारी अपने बयान में विशु अजमानी ने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन और अब ट्रिपल इंजन सरकार के नाम पर जिस तेज विकास का दावा किया था वह सिर्फ भाषणों और जुमलों तक ही सीमित रह गया है। जनता अब इन खोखले वादों की सच्चाई समझ चुकी है और सत्ता में लाकर पछता भी रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अमृत मिशन जनता की प्यास बुझाने में नाकाम रहा। गर्मी हो या बरसात, ठंड हो या उमस राजनांदगांव की जनता आज भी टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर है। कहीं दिनभर बिजली गुल रहती है, तो कहीं रातों में अंधेरा छाया रहता है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
    किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए अजमानी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के नाम पर किसानों को तरह-तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में संसाधनों और सुविधाओं का भारी अभाव है, जबकि निजी अस्पतालों में खुलेआम लूट मची हुई है। शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है, स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे पर भी सरकार की नीति पर सवाल उठाए।
    अजमानी ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की बाढ़ आई हुई है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ गरीबों के घर और दुकानों को निशाना बनाया जाता है, जबकि बड़े रसूखदारों को बख्श दिया जाता है। शहर में अवैध प्लाटिंग पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
    महंगाई पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार मूल्य नियंत्रण में पूरी तरह विफल है। वहीं समाज को बांटने के लिए जाति और धर्म के नाम पर लगातार जहर घोला जा रहा है। राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।
    विशु अजमानी ने दावा किया कि भाजपा की नाकामियों से बुरी तरह त्रस्त जनता आज कांग्रेस के सुशासन को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान समय में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में बदलाव की लहर साफ दिखाई देने लगी है और अब कांग्रेस के सवेरे के संकेत स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.