Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जल जीवन मिशन से पेयजल, सोलर योजनाओं से रोशनी और सिंचाई को मिल रहा संबल
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन से पेयजल, सोलर योजनाओं से रोशनी और सिंचाई को मिल रहा संबल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, सौर सुजला और सोलर पावर प्लांट जैसी योजनाओं के जरिए जहां स्वच्छ पेयजल, सिंचाई और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, वहीं ग्रामीण जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

    जल जीवन मिशन से हर घर तक पानी
    भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है। क्रेडा विभाग द्वारा इस योजना के तहत 9 मीटर और 12 मीटर ऊंचाई की 10 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकियों की स्थापना कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जिले में पिछले दो वर्षों के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत 11 सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं।

    सोलर हाई मास्ट से गांव-शहर रोशन
    ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों और शहरों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इनसे न सिर्फ आकर्षक और बाधारहित प्रकाश व्यवस्था मिल रही है, बल्कि रात्रिकालीन आवागमन भी सुरक्षित हुआ है। अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और अपराधों में भी कमी आने लगी है। जिले में पिछले दो वर्षों में 61 सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापित किए गए हैं। अब गांवों के चौक-चौराहों में लोग रात के समय भी चौपाल लगाकर अपनी समस्याओं पर चर्चा कर पा रहे हैं।

    सौर सुजला योजना से किसानों को राहत
    विद्युत पहुंच से वंचित क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्रेडा विभाग द्वारा सौर सुजला योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत कम लागत में सोलर पंप लगाए जा रहे हैं। जिले में पिछले दो वर्षों में 3 एचपी और 5 एचपी क्षमता के कुल 253 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं।
    योजना के तहत हितग्राही अंशदान 3 एचपी के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति को 10 हजार, अन्य पिछड़ा वर्ग को 15 हजार और सामान्य वर्ग को 21 हजार रुपए तथा 5 एचपी के लिए क्रमश: 14,800, 19,800 और 24,800 रुपए निर्धारित है। योजना से किसानों को सालभर सिंचाई की सुविधा मिल रही है और वे मासिक बिजली खर्च से भी मुक्त हो गए हैं।

    शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट
    क्रेडा विभाग द्वारा शासकीय भवनों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिले में पिछले दो वर्षों में 2 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनकी क्षमता 2.4 किलोवॉट से 6 किलोवॉट तक है।

    कुल मिलाकर, क्रेडा विभाग की इन योजनाओं से जिले में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं सशक्त हो रही हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.