राजनांदगांव। विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के आदेश पर पुलिस चौकी चिखली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इब्राहिम खान को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उन्हें स्टार लगाकर नई पद जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों में वृद्धि का संकेत है और आशा है कि वे अपनी सेवाएं पूर्व की भांति दक्षता के साथ निभाएंगे। उन्होंने इब्राहिम खान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
पदोन्नति के बाद सहकर्मियों ने भी इब्राहिम खान को शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर कार्य को सराहा।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
