खैरागढ़। जिले में लंबे समय से जारी समिति प्रबंधक और ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त हो गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। हड़ताल खत्म होने से सहकारी समितियों में ठप पड़े कामकाज अब दोबारा रफ्तार पकड़ेंगे और किसानों को राहत मिलेगी।
हड़ताली कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा के नेतृत्व में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मिला। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं व मांगों की जानकारी दी। श्री सिंह ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए भरोसा दिलाया कि मुद्दों को उच्च स्तर पर रखा जाएगा और समाधान के लिए पहल की जाएगी।
चर्चा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। प्रबंधकों और ऑपरेटरों ने तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थलों पर वापस लौटने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुलाकात के बाद जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने दूरभाष पर कलेक्टर एवं सहकारिता विभाग के सहायक संचालक से भी बात कर कर्मचारियों के निर्णय की जानकारी दी।
हड़ताल समाप्त होने के साथ ही धान खरीदी व समितियों से जुड़ी अन्य सेवाएं फिर से सामान्य होंगी। किसानों को अब न तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा और न ही किसी अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहकारी संस्थानों की गतिविधियां बहाल होने से कृषि कार्यों में गति लौटने की उम्मीद है।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
