Close Menu
    What's Hot

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
    • ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
    • राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
    • माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
    • हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
    • नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
    • मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » संस्कार सिटी में सजा विज्ञान का महाकुंभ, डीपीएस रिसाली का ‘इंडक्शन हीटर’ रहा सबसे आगे
    राजनांदगांव

    संस्कार सिटी में सजा विज्ञान का महाकुंभ, डीपीएस रिसाली का ‘इंडक्शन हीटर’ रहा सबसे आगे

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल का प्रांगण आज एक विशाल प्रयोगशाला में तब्दील नजर आया। अवसर था जोनल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का, जहां अंचल के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के उभरते हुए नन्हे वैज्ञानिकों का जमावड़ा लगा। इस भव्य आयोजन में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, जिसने वहां उपस्थित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। शाला की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह और जिज्ञासा से सराबोर था।
    प्रदर्शनी में मॉडल्स के मूल्यांकन के लिए एक उच्च स्तरीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें शिक्षा और विज्ञान जगत की दिग्गज हस्तियां अनुराग सक्सेना (भूतपूर्व व्याख्याता एवं विज्ञान विशेषज्ञ) एवं प्रोफेसर (डॉ.) गुरप्रीत कौर छाबड़ा (प्राचार्य, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजनांदगांव) शामिल थीं।
    निर्णायक मंडल ने महज मॉडल्स को देखा नहीं, बल्कि छात्रों से उनसे जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों, उनकी उपयोगिता और निर्माण प्रक्रिया पर कड़े सवाल भी पूछे। निर्णायक सदस्यों ने कहा कि, आज के बच्चों की सोच केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, वे समाज की समस्याओं का व्यावहारिक हल खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं।
    प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और आधुनिक सुरक्षा जैसे विषयों पर आधारित मॉडल्स प्रस्तुत किए।
    प्रथम पुरस्कार-दिल्ली पब्लिक स्कूल, रिसाली (भिलाई) ने अपने मॉडल इंडक्शन हीटर के जरिए ऊर्जा संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण पेश किया, जिसे निर्णायक ने सर्वाधिक सराहा।
    द्वितीय पुरस्काररू-युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव के छात्रों ने बायो मेकेनिकल स्मार्ट फुटवियर बनाकर स्वास्थ्य और तकनीक का बेजोड़ मेल दिखाया।
    तृतीय पुरस्कार- श्री गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव का मॉडल प्लाज्मा थ्रस्टर अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों की गहरी रुचि को दर्शाने में सफल रहा।
    सांत्वना पुरस्कार-मेजबान संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा बनाए गए स्मार्ट हेलमेट (जो सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अहम है) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
    प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आगंतुकों ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स में जिस तरह के सेंसर, सर्किट और वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग किया गया, वह उनकी उम्र के लिहाज से आश्चर्यजनक है। छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ आगंतुकों के तकनीकी प्रश्नों का प्रभावी ढंग से उत्तर दिया।
    संस्था के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और सचिव अतुल देशलहरा ने आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्कार सिटी का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों के भीतर छुपे वैज्ञानिक को जगाना है।
    प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, आज हम जो ये नन्हे आविष्कारक देख रहे हैं, यही कल के भारत का भविष्य हैं। ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।
    शाला परिवार ने सभी प्रतिभागी स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत से परे, विज्ञान के प्रति यह अनुराग सभी बच्चों को एक नई दिशा देगा।
    कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ इस ज्ञानवर्धक आयोजन का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

    March 16, 2026

    ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    March 16, 2026

    चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित

    March 16, 2026

    माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव

    March 16, 2026

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.