राजनांदगांव। शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों की वास्तविक उपज का पारदर्शितापूर्वक तीव्र गति से खरीदी की जा रही है। धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम पार्रीकला, सुंदरा, तोरनकट्टा और मनकी के किसानों के धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र में 625 किसान पंजीकृत है। किसान मोबाईल एप्प ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। ऑनलाईन टोकन कटने से किसानों को बहुत अच्छी सुविधा मिल गई है। धान खरीदी केन्द्र मनकी में धान खरीदी के संबंध में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्धता से किसानों के धान की जल्दी खरीदी हो गई और किसानों के समय की बचत हो रही है।
धान उपार्जन केन्द्र मनकी में पहुंचे ग्राम मनकी के किसान जगेश्वर यादव ने बताया कि वे सरना और 110 किस्म का 75 कट्टा धान विक्रय किया है। किसान जगेश्वर ने कहा कि उनके पास 3 एकड़ 44 डिसमिल खेती जमीन है। अभी कुछ रकबे का धान विक्रय करने आए हैं। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों के लिए सुविधाएं अच्छी उपलब्ध है। ऑनलाईन टोकन कटवाने से उनके समय की बचत हुई है। किसान जगेश्वर ने कहा कि वे डबल फसल लेते हैं इसके लिए वे अपने खेत में तार फैंसिंग कराएं है और खेत की मरम्मत भी कराए है। इस वर्ष भी खेत की मरम्मत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी से यह सभी कार्य संभव हो सका है। वे रबी मौसम में गेंहू, सब्जी की फसल भी लेते हैं।
इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम सुंदरा के किसान सदाराम साहू के पुत्र नेतराम साहू ने 60 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे। नेतराम साहू ने बताया कि धान विक्रय केन्द्र मनकी पहंुचने पर उन्हें शीघ्र बारदाना उपलब्ध हुआ और इलेक्ट्रानिक तौलाई मशीन से पारदर्शिता के साथ उनके सामने धान की तौलाई की गई है। जिससे उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए छांव, पेयजल, बैठने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। विगत वर्ष धान विक्रय की प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका और खेती-किसानी बढ़ाने के लिए उपयोग किए हैं। उन्होंने किसानों को उनके उपज की सही कीमत और समय पर भुगतान होने पर खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
