राजनांदगांव। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करते हुए धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मार्कफेड के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों के ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी ऑपरेटरों को बताया गया कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली लागू रहेगी। किसान स्वयं या उनके द्वारा पंजीकृत नामिनी के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा धान विक्रय करेंगे। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के विफल होने के संभावित स्थितियों के निकराकरण के लिए प्रत्येक खरीदी केन्द्र में कलेक्टर द्वारा ट्रस्टेड पर्सन रहेंगे। धान उपार्जन हेतु नये एवं पुराने बारदाने का उपयोग होगा। सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को धान खरीदी से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। धान खरीदी केन्द्रों में बायोमैट्रिक आधार सत्यापन एवं धान खरीदी की एण्ट्री की जाएगी। धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रख-रखाव, स्टेकिंग, उपार्जन केन्द्रों की संधारण व्यवस्था को सुगम बनाने के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर बीआरसी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित एवं अन्य ऑपरेटर उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
