राजनांदगांव। रजत जयंती महोत्सव एवं विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छता संबंधी विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मोहारा पुन्नी मेला के पूर्व शिवनाथ नदी तट और मेला स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में निगम के स्वास्थ्य अमले के साथ मोहारा बस्ती के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मैदान, मंदिर परिसर, नदी घाट और तट की सफाई कर कचरा, झिल्ली पन्नी एवं झाड़ियां हटाईं। मोहारा के पार्षद आलोक श्रोती एवं वार्डवासियों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
वार्डवासियों ने कहा कि मोहारा बस्ती की पहचान पारंपरिक पुन्नी मेले से है, जो कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेला स्थल की सफाई कर निगम ने सराहनीय कार्य किया है। नागरिकों ने संकल्प लिया कि मेला अवधि में भी स्वच्छता बनाए रखी जाएगी।
महापौर यादव एवं निगम आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विशेष स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कचरा पृथक्करण और जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ना और शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित करना है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर है। सभी नागरिक यदि स्वच्छता को अपनी आदत बना लें तो राजनांदगांव स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी बन सकता है। महापौर और आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजेबल वस्तुएं और पानी पाउच का उपयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।

ताज़ा ख़बर :
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
- राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
