राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति श्री सीण्पीण् राधाकृष्णन के 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास से पहले संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान जाकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस मौके पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा और एएसएलआर रूपेश कुमार भी मौजूद थे। कलेक्टर ने मंच और बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात और पार्किंग, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं।
इस दौरान एसपी एसआईबी नीरज चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस गजेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम. भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
- सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
