राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही नागरिकों को जनमन मासिक पत्रिका और ब्रोसर के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं एवं जिले के विकास कार्यों की झलक से नागरिक प्रभावित हुए। नागरिकों ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं को करीब से समझने और उनके लाभ उठाने में मदद मिलती है। प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना कृषक उन्नति योजना से किसान हो रहे लाभान्वित, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा के क्षेत्र में स्थायी एवं आत्मनिर्भर की दिशा में सशक्त पहल, शासन की महतारी वंदन योजना से जिले के 2 लाख 56 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए आर्थिक सहायता, रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से जिले के वरिष्ठजन कर रहे निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा, लखपति दीदी योजना से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड से मरीजों को मिल रहा निःशुल्क ईलाज सुविधा को प्रदर्शित किया गया। इसी तरह शासन की 25 वर्षों की प्रगति, जल जीवन मिशन, खाद्यान्न सहायता योजना, मोदी की गारंटी, रोजगार, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।
राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रदर्शित किया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- नेहरू पार्क के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था आरोपी, सवा किलो गांजा जप्त
- अंजोरा में पत्नी ने ही ली पति की जान : काम पर जाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी महिला गिरफ्तार
- मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
