Close Menu
    What's Hot

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
    • 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
    • रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    • सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
    • पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का लोकार्पण
    छत्तीसगढ़

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का लोकार्पण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव के लिए 5 नवंबर का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का लोकार्पण करेंगे। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह किसी भी उपराष्ट्रपति का राजनांदगांव का पहला दौरा होगा।
    राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था उदयाचल द्वारा स्थापित यह अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सालय आँखों की सम्पूर्ण जाँच, रेटिना और अन्य नेत्र रोगों के उपचार हेतु नवीनतम तकनीक से सुसज्जित है। अस्पताल में धर्मार्थ दर पर मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
    लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव एवं महापौर मधुसुदन यादव के उपस्थित रहने की संभावना है।
    पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उदयाचल परिवार के पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, अशोक मोदी एवं नवीन बाफना के अथक प्रयासों से यह ऐतिहासिक अवसर संभव हुआ है।
    उदयाचल के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना ने बताया कि श्एक छोटे शहर के धर्मार्थ अस्पताल के लिए भारत के उपराष्ट्रपति का लोकार्पण हेतु आगमन अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। यह राजनांदगांव के लिए सम्मान का क्षण है।
    संस्था के सूचना प्रकाशन प्रभारी गौतम बाफना ने बताया कि लोकार्पण समारोह स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और शहर की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएं।
    उदयाचल का यह प्रयास न केवल राजनांदगांव बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। यह दर्शाता है कि छोटे शहरों में भी बड़े सपने और सेवा भावना मिलकर समाज को नई दिशा दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण

    March 19, 2026

    4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    March 19, 2026

    सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

    March 19, 2026

    पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण

    March 19, 2026

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 202615 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.