राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों के ऐतिहासिक अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह नगर निगम परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्य की समृद्धि और विकास की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर यादव ने नगर वासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन प्रदेश के लिए गौरवशाली है। उन्होंने बताया कि आज न केवल 25 वर्षों का राज्य निर्माण का पर्व है, बल्कि देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह के शुभ अवसर से भी यह दिन और यादगार बन गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। महापौर ने रजत जयंती वर्ष को नई ऊर्जा और संकल्प के अवसर के रूप में देखा और नागरिकों से अपील की कि वे प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और विकास को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
महापौर ने इस अवसर पर नगर वासियों की सुख-समृद्धि और शहर के सर्वांगीण विकास की भी कामना की।

ताज़ा ख़बर :
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
- सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
