Close Menu
    What's Hot

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
    • निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
    • सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
    • पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
    • सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
    • वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
    • भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
    • बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » दीगर राज्य से अवैध शराब लाकर बिक्री करने वाले दो आरोपी डोंगरगांव पुलिस के हत्थे चढ़े
    छत्तीसगढ़

    दीगर राज्य से अवैध शराब लाकर बिक्री करने वाले दो आरोपी डोंगरगांव पुलिस के हत्थे चढ़े

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (डोंगरगांव) दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
    इसी क्रम में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब अपने पास रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय बोरकर पिता स्व. धनेश बोरकर (26 वर्ष), निवासी चिरचारीखुर्द, महाराष्ट्र बताया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी दारू प्रिमीयम डिलक्स सुपर संत्रा (महाराष्ट्र निर्मित) जिसकी कीमत लगभग 3200 रूपये बताई गई है, तथा एक हीरो होंडा सीबीजेड मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 07-एम 0150 (कीमत 20,000 रूपये) जब्त की गई।
    इसके अलावा, आरोपी मदनलाल निर्मलकर पिता नम्मूलाल निर्मलकर (58 वर्ष), निवासी ग्राम बादराटोला, थाना डोंगरगांव के कब्जे से 32 पौवा देशी दारू प्रिमीयम डिलक्स सुपर संत्रा जिसकी कीमत लगभग 2560 रूपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों के पास शराब रखने और बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
    पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 346/2025 एवं 347/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
    इस कार्यवाही में उप निरीक्षक भानुप्रताप यादव, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र मांडले एवं चन्द्रकांत सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
    थाना प्रभारी कृष्णा पाटले ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव

    July 4, 2026

    निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच

    July 4, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

    July 4, 2026

    पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण

    July 4, 2026

    सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार

    July 4, 2026
    Top Posts

    नौगई हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई, श्री राजपूत करणी सेना की पहली जीत : संजय बहादुर

    July 2, 202630 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202612 Views

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 20268 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20267 Views

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

    July 3, 20264 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.