मोहला। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) और शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एकता दौड़ में भाग लिया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
मुख्य कार्यक्रम मोहला के फॉव्वारा चौक में आयोजित हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की विविधता में ही उसकी असली ताकत है, और जब हम सब एक साथ खड़े होते हैं, तो भारत वास्तव में श्रेष्ठ भारत् बनता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रन फॉर यूनिटी और शपथ समारोह का आयोजन किया। आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाया।

ताज़ा ख़बर :
- किसानों को धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : गजेन्द्र यादव
- निजी स्कूलों तक पहुंचा एचपीवी टीकाकरण अभियान, जिले में 4010 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
- सीएम हेल्पलाइन की पहल रंग लाई, तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- पटेवा में बुलडोजर चलाकर हटाया गया शासकीय भूमि से अतिक्रमण
- सूर्यघर योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल हुआ शून्य
- वीबी-जीरामजी योजना : राजनांदगांव में दिव्यांगों को मिला सम्मान, 100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
- भिलाई के लिस्टेड गुंडे ने राजनांदगांव में साले पर किया चाकू से हमला, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- बल्देवबाग में आंगनबाड़ी भवन और 18 एकड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, दो विकास कार्यों का भूमिपूजन
