Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस ने चार दिन तक चलाए अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। 20 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुल 50 प्रकरणों में 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की संयुक्त टीमों ने की। पुलिस ने चार दिनों में आबकारी एक्ट के तहत 14 प्रकरणों में 17 आरोपियों को…

Read More

राजनांदगांव। छुरिया पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक फरार आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। आरोपी रिंकू उर्फ दिपेश धरमदास गंजीर (21 वर्ष) पिता धरमदास गंजीर, निवासी वार्ड क्रमांक 03, ककोड़ी, थाना-चिचगढ़, जिला-गोंदिया (महाराष्ट्र) को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 09 अक्टूबर 2025 की रात्रि में छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप वाहन को थाना छुरिया स्टाफ ने ग्राम भकुर्रा के पास हिक्मतअमली से रोकने का प्रयास किया था। वाहन में गौवंश भरे हुए थे।…

Read More

राजनांदगांव। छठ पर्व और मोहारा मेला की तैयारियों को लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है। महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहर के तालाबों और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, रोशनी और सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर यादव ने कहा कि छठ पर्व आस्था और स्वच्छता से जुड़ा पर्व है, इसलिए तालाबों के आसपास साफ-सफाई और व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य व तकनीकी अधिकारियों से कहा कि मोती तालाब और चिखली तालाब के घाटों की पूरी सफाई की जाए, किनारों पर लगी झाड़ियां काटी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में गति लाने के…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले के ब्लैक स्पॉट, पार्किंग स्थल एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने पिछले 3 वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के आधार पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे लंबा है इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में जुड़ने वाली सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हांकित स्थानों पर हाईमास्क लाईट…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक आवेदन कराएं तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से टीम वर्क में कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, पार्षद कमलेश बंधे, संदीप बघेल, सतीश साहू और चन्द्रकृत साहू की विशेष उपस्थिति रही। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत देना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घर की छत पर…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने जिले सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में 135 नई सेवा सहकारी समितियां खोलने का निर्णय लिया है। इस निर्णय पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के जीवन में सुविधा, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। श्री बघेल ने आगे कहा कि अब किसानों को अपनी आवश्यकताओं जैसे खाद-बीज वितरण, ऋण, फसल बीमा, समर्थन मूल्य खरीदी और अन्य सहकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं…

Read More

राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण और कब्जे को लेकर कॉलोनीवासियों का प्रतिनिधिमंडल महापौर मधुसूदन यादव से मिला। कॉलोनीवासियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी की सड़कों, सरकारी भूमि और सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल व निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इन अवैध कब्जों के चलते मुख्य सड़क संकरी हो गई है। स्कूल बसों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और कॉलोनी के गार्डन…

Read More

राजनांदगांव। भाजपा सरकार में प्रशासनिक सिस्टम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले में करोड़ों रुपये की जमीन फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित महेंद्र जैन ने शिकायत की कि उसकी जमीन बिना जानकारी के किसी और के नाम कर दी गई। जांच में सामने आया कि संबंधित पटवारी की सरकारी आईडी हैक कर यह गड़बड़ी की गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज तो कर ली है, लेकिन पिछले छह महीनों से जांच की फाइलें सिर्फ इधर-उधर घूम रही…

Read More