Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक आवेदन कराएं तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से टीम वर्क में कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए खाद्य विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग को आपसी समन्वय एवं सहयोग से टीम वर्क में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन समितियों में धान खरीदी के दौरान अनियमितता पायी गई है, वहां कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिफ्ट में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए तथा संवेदनशील केन्द्रों की जानकारी, कमांड एवं कंट्रोल टीम, बारदाना की उपलब्धता, कृषक पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी के पहले डाटा एण्ट्री आपरेटर एवं अन्य कर्मचारी को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। ऐसे किसान जिनका पंजीयन तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं हो सका है, उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कहा कि 2, 3 एवं 4 नवम्बर को जिले में राज्योत्सव का आयोजन स्टेट हाई स्कूल में किया जाएगा। सभी विभागों के स्टॉल में शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने पेयजल, सफाई सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति, मंथली टेस्ट लेने, दसवीं के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए कहा। बोर्ड परीक्षाओं की पढ़ाई एवं तैयारी की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए कार्य करें। मातृमृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग समन्वय करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं से सभी एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ एवं वे स्वयं उनसे बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेंगे। कलेक्टरसभी अधिकारी समय पर कार्यालय आएंगे तथा अनुशासन का पालन करेंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में कार्यों की मानिटरिंग के लिए अपर कलेक्टर को दायित्व सौंपा। उन्होंने अमृत मिशन, जल प्रदाय योजना, सिवरेज प्रोजेक्ट की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं एएचपी अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में प्रगति के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ऐसे आवास जो पूर्ण हो गए है, उसे हितग्राहियों को आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत जिले को 5600 हितग्राहियों का लक्ष्य मिला है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आवेदन, फालोअप तथा यथाशीघ्र योजनांतर्गत गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिए खाद्य विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कर सुपोषण की श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, खाद के उठाव, धान के बदले अन्य फसल की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि रबी अंतर्गत फसल विविधिकरण के लिए किसानों को पे्ररित करने की आवश्यकता है। किसानों को मक्का, मसूर एवं अन्य फसलों को लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी योजना के तहत हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202623 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.